Homeउत्तराखंडसफलता: बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 11 वाहनों के...

सफलता: बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 11 वाहनों के साथ 3 गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण को लेकर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का संज्ञान लेते हुये शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर एसएसपी के निर्देशन में टीम गठित की गयी। घटनास्थल के आसपास के लगे कैमरों की रिकार्डिंग का विश्लेषण किया गया तथा व पूर्व में घटित घटनाओं से सम्बन्धित अपराधियों से पूछताछ की गयी व लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाये गये तो गत दिवस को चैकिंग के दौरान करतारपुर रोड़ पर 03 व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर साईकिल के साथ पकडे़ गये। पूछताछ पर उनके कब्जे से बिना नम्बर की मोटर साईकिल पाये जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर ही ई चालान मशीन में चैक करने पर व चेचिस नम्बर देखे जाने पर उक्त मोटर साईकिल के विरूद्ध थाना रूद्रपुर में मुकदमा पंजीकृत होना पाया गया। तत्पश्चात अभियुक्तगणों से सख्ती से पूछताछ की गई तो इनकी निशानदेही पर रामपुर रोड पर स्थित सोनिया होटल से आगे एक खण्डहर से 9 मोटर साईकिले व 1 स्कूटी बरामद की गई जो अभियुक्तगणो द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प, रूद्रपुर, भौजीपुरा आदि स्थानों से चोरी करना बताया गया। अभियुक्तगण नशे के आदि है जो नशे के खर्चों की पूर्ति हेतु चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं और चोरी की मोटर साईकिलो को ओने पोने दामो मे बेच देते है। अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में यह में भी बताया गया कि वह मोटर साईकिलो को शेरगढ़ के उमेश गुप्ता को भी बेचते हैं, अभियुक्तगण वाहनो की चोरी कर वाहनो की पहचान छुपाने को उनके नम्बर प्लेट हटाकर या बदलकर बेचते व प्रयोग में लाते है। गिरफ्तारशुदा तीनों ही अभियुक्तगणो के विरूद्ध पूर्व मे भी मोटर साईकिल चोरी के अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रितिक पुत्र पप्पू निवासी वार्ड न0 23 रम्पुरा थाना रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष, सूरज पुत्र हलधर निवासी आजादनगर निकट शमशान घाट थाना ट्रांजिट कैम्प ऊधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष, रजनीश थापा पुत्र रामपाल निवासी भीकमपुर थाना विलसेम जिला पीलीभीत हाल निवासी भीमगौडा हरिद्वार उम्र 20 वर्ष के रुप में हुई है। जिनपर पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण:-

1-UK06AC- 3539 स्प्लेण्डर प्लस चे0न0 MBLHA 10AME4B40879,
FIR No 403/2022 से सम्बन्धित
2- UK06AN- 7607 स्प्लेण्डर प्लस चे0न0 MBLHAROSSHHF37418
3-UK06AM- 7973 स्प्लेण्डर प्रो० चेन) MBLH10CGGHE98729
4- UP22AQ-4793 HF डीलक्स चे0न0 MBLHAR057H9C09164
5- विना न0 प्लेट स्प्लेण्डर प्लस चे0न0 MBLHA10AMDHG79771, FIR NO 413/2022 से सम्बन्धित
6- UP25CS-1364 अपाचे चे0न0 MD634CE44K2F2511
7- UP25BK-4941 स्पलेण्डर प्रो० चे0न0 MBLHA 10BFFHD 32102 FIR NO थाना ट्रांजिट कैम्प सम्बन्धित 178/22
8- UA04E-0386 मो0सा0 डिस्कवर चे0न0 MD2DSDSZZNCF13761 9- विना नम्बर प्लेट स्प्लेण्डर प्लस चे0न0 MBLHARO80JHG48695 10- UP22W9389 HF डीलक्स चे0न0 MBLHAITANE9M09196,
FIR NO 402/2022 से सम्बन्धित
11- UP22AE- 4720 स्कूटी एक्टीवा चे0न0 ME4JF507JHT570344

आपराधिक इतिहास
रितिक पुत्र पप्पू निवासी वार्ड न0 23 रम्पुरा थाना रूद्रपुर
1- FIR NO 122/2021 RT-379/4111PC, 102 CRPC
2- FIR NO 103/2021 धारा 379/4111PC. 102. CRPC
3- FIR NO 112/2022 धारा 392/4111PC

सुरज पुत्र हलधर निवासी आजादनगर निकट शमशान घाट थाना ट्रांजिट कैम्प ऊधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष ।
1- FIR NO 10/2018 धारा 379/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
2- FIR NO 11/2018 धारा 379/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
3- FIR NO 12/2018 धारा 379/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
4 FIR NO 16/2018 धारा-41/102 CRPC 404 IPC थाना ट्रांजिट
5- FIR NO 715/2018 धारा 392/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प कैम्प
6- FIR NO 296/2019 धारा 379/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
7- FIR No 279/2019 धारा 2/3 गुण्डा अधि०

रजनीश थापा पुत्र रामपाल निवासी भीकमपुर थाना विलसेम जिला पीलीभीत हाल निवासी हरिद्वार उम्र 20 वर्ष ।
1- FIR NO 10/2018 धारा 379/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
2. FIR NO 16/2018 धारा 41/102 CRPC 404 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
3- FIR No 48/2021 धारा 380/411 IPC. 41/102 CRPC थाना ट्रांजिट कैम्प
4- FIR No 49/2021 धारा 380/411 IPC थाना ट्रांजिट कैम्प
5. FIR NO 272/2019 धारा-2/3 गुण्डा अधि0


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!