आईजीएल में सड़क सुरक्षा माह जागरूक रैली तथा संगोष्ठी का सफल आयोजन

आईजीएल में सड़क सुरक्षा माह जागरूक रैली तथा संगोष्ठी का सफल आयोजन

काशीपुर इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर हमेशा से ही सुरक्षा के प्रति संवेदनशील तथा जागरूकता प्रसारित करने के लिए कार्यक्रम करता रहता है, इसी क्रम में विगत बुधवार 14 फरवरी 2024 को आईजीएल संस्थान द्वारा वाहन चालक एवं ट्रांसपोर्टर के साथ सड़क सुरक्षा माह के तत्वाधान में जागरूकता रैली तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया I

संगोष्ठी के शुभारंभ में अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल, ईएचएस विभागध्यक्ष डॉ आरके शर्मा, क्लैरेंट आईजीएल प्रमुख मंजूनाथ राय ने मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) विमल पांडे का स्वागत किया I
इस कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क तथा वाहनों के सुरक्षित क्रियान्वयन पर अपने विचार रखें तथा मुख्य अतिथि एआरटीओ विमल पांडे जी द्वारा दिया गया सुरक्षा प्रस्तुतीकरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, कार्यक्रम के अंत में सैकड़ो प्रतिभागी वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टरों को उपहार देकर सम्मानित किया गयाI इस अवसर पर फायर एंड सेफ्टी विभाग से सारंग खाती, एचसीएस मेहरा, उमेश जोशी, आरसी उपाध्याय, चंदन सिंह, मनीष शेरोंन, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा, दीपक भट्ट और क्लैरेंट आईजीएल से ईएचएस विभाग से विपुल बेलवाल, आकाश अग्नि, गुलशन कुमार इत्यादि सहित दर्जनों अधिकारीगण उपस्थित रहे I
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी ने कियाI

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement