प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार द्वारा गन्ना सर्वे की जांच की गई

प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार द्वारा गन्ना सर्वे की जांच की गई

काशीपुर। काशीपुर परिक्षेत्र के कुंडेश्वरी में प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार द्वारा गन्ना सर्वे की जांच की गई तथा किसानों को अधिक क्षेत्रफल में गन्ना लगाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में गन्ने की कई नई प्रजातियों का विकास हुआ है जिनकी चीनी परता और उत्पादकता भी अधिक है। इस प्रजाति का गन्ना लगाने से उनको अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक फायदा हो सकता है। उन्होंने 0118, 15023, 14201 जैसी नई गन्ना प्रजातियों के बारे में कृषकों को बताया तथा उसे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस संवाद में विनोद, राहुल चंद्र, संजय, युवराज व राज आदि किसानों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement