राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 107 छात्र छात्राओं को बांटे गए स्वेटर, प्रधानाचार्य ने जताया आभार

खटीमा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला खटीमा में विद्यालय की शिक्षिका सरस्वती पाल के प्रयास से आज रुद्रपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर बी एस पाल एवं डॉक्टर पोपली के हाथों विद्यालय में अध्ययनरत 107 छात्र छात्राओं को स्वेटर प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा निर्धन छात्रों के फीस तथा जूते मोजे को भी अति शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु घोषणा की गई। प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप पाण्डेय ने इस हेतु उपस्थित अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरस्वती पाल, प्रीति सक्सेना, संगीता रेहाली, कमल जोशी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भावना बोरा, ललित मोहन कापड़ी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी उपस्थित आदि उपस्थित थे।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 107 छात्र छात्राओं को बांटे गए स्वेटर, प्रधानाचार्य ने जताया आभार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement