बरसात के मौसम से पूर्व नाला सफाई का कार्य पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित: एमएनए

रुद्रपुर। बरसात के मौसम में नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नालों की सफाई का कार्य लगातार जारी है। मुख्य नगर आयुक्त रुद्रपुर विशाल मिश्रा (आईएएस) द्वारा मौके पर जाकर नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा कार्य को तेज गति से पूरा करने के साथ ही निकाले जा रहे सिल्ट को उठाने का निर्देश भी दिया जा रहा है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि मानसून आने से पूर्व नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
दर्जनों नालों की सफाई का कार्य लगभग पूरा होने को है। उन्होंने कहा कि जेसीबी लगाकर भी बड़े नालों से सिल्ट को बाहर निकाला जा रहा है, जिसमें नाला सफाई कर्मी बड़ी मुस्तैदी के साथ सफाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अतिक्रमण के चलते नालों को पूरी तरह से साफ किए जाने के चलते सफाई कार्यों में दिक्कतें आ रही है, इसे लेकर नगर निगम अतिक्रमण अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से सफाई कर्मी लगातार नालों की सफाई कार्य में लगे हुए हैं। छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई बहुत तेजी से कराई जा रही है, जहां पर अतिक्रमण किया हुआ है,वहां अतिक्रमण हटाकर नालों को साफ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भी विशेष सफाई अभियान भूरारानी वार्ड नंबर 32 में मेन रोड पर चलाया जाएगा जिसमें दो जेसीबी व 20 कर्मचारियों द्वारा नाला सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement