प्राचीन श्री अटरिया देवी मंदिर के सफल आयेजन हेतु टीम का गठन, 29 मार्च से 18 अप्रैल तक चलेगा मेला

रूद्रपुर। राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक की जांच आख्या पर परगना मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के आदेशानुसार ग्राम-जगतपुर, तहसील- रूद्रपुर में स्थित प्राचीन श्री अटरिया देवी मन्दिर में 29 मार्च से 18 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले मेले के सफल एवं विवादरहित आयोजन तथा संचालन हेतु न्यायहित एवं जनहित में टीम का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए तहसीलदार नीतू डागर ने बताया कि नायब तहसीलदार रूद्रपुर को टीम का अध्यक्ष तथा जिला पर्यटन अधिकारी, चौकी प्रभारी सिडकुल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर, लेखाधिकारी नगर निगम रूद्रपुर, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र रूद्रपुर, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रम्पुरा का टीम का सदस्य बनाया गया है। 29 मार्च से आयोजित होने वाले श्री अटरिया देवी मन्दिर जगतपुरा के सफल एवं विवाद रहित आयोजन तथा संचालन में खुली निविदा के माध्यम से दुकानों के आवंटन हेतु आवश्यक कार्यवाही कराने एवं कृत कार्यवाही से परगना मजिस्ट्रेट तथा तहसील कार्यालय को अवगत कराने के आदेश जारी किये गये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement