थाना आईटीआई पुलिस टीम ने तमंचे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

थाना आईटीआई पुलिस टीम ने तमंचे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस की टीम ने तमंचे कारतूस समेत दो युवकों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग और अवैध शस्त्रों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के नेतृत्व में आज थाना आईटीआई पुलिस द्वारा द्रोणासागर टीले के पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ रोहित पुत्र मनीपाल निवासी चैती गांव, संजय पुत्र गुलशन कुमार निवासी ग्राम हल्दुआ थाना कुंडा को अवैध 02 तमंचे 12 बोर व 315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, कां. अनुज त्यागी, सुरेंद्र कंबोज व विजय सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement