एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्मिकों को दी गई भावभीनी विदाई।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्मिकों को दी गई भावभीनी विदाई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर  मणिकांत मिश्रा  की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में ए0एस0आई0(एम0) आशा पंत जी व अपर उप निरीक्षक परिवहन कमल चंद्र लोहनी जी की  अधिवर्षता सेवनिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह  का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर उनके द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।

विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर व पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement