युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी लगा पुलिस के हाथ, मुकदमा दर्ज

जसपुर। थाना पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र निवासी वादी ने बीती 21 मई को तहरीर सौंपकर बताया था कि बीती 12 मई को सत्यपाल ने उनकी पुत्री को रास्ते में रोककर व उसके साथ जबरदस्ती कर उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त सतपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement