व्यापार मंडल ने राज्यकर विभाग से मांग की है कि ठेकेदारों को त्रिमासिक नोड्यूज उपलब्ध करवाया जाए, मिले संयुक्त आयुक्त से। संयुक्त आयुक्त ने भरोसा दिया।

व्यापार मंडल ने राज्यकर विभाग से मांग की है कि ठेकेदारों को त्रिमासिक नोड्यूज उपलब्ध करवाया जाए, मिले संयुक्त आयुक्त से।
संयुक्त आयुक्त ने भरोसा दिया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर बिभाग की संयुक्त आयुक्त स्मिता भास्कर को एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में अनेको टेंडर प्रक्रिया के दौरान एजेंसीयों द्वारा राज्यकर विभाग से नोड्यूज की मांग की जाती है मगर राज्यकर विभाग द्वारा नोड्यूज में पत्रांक संख्या अंकित किया जाता है जिससे ठेकेदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर में बहुत निर्माण एजेंसीया हैं जो की नगर निगम, नगर पालिका, ग्रामीण निर्माण विभाग, पेयजल विभाग,लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत आदि सहित अनेको विभागों के टेंडेंरो में भाग लेना होता है जिसमें राज्यकर विभाग की नोड्यूज की अनिवार्यता होती है, अनेको बार अलग-अलग विभागों में हर सप्ताह टेंडर निकाला जाता है जिस कारण बार-बार ठेकेदारों को नोड्यूज बनवाने के लिए विभाग में बार-बार अनावश्यक रूप से चक्कर लगाने पड़ते हैं जिससे न केवल विभाग के बल्कि ठेकेदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जुनेजा ने यह भी कहा कि नो ड्यूज की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए जिसके तहत ठेकेदारों को त्रिमासिक नोड्यूज उपलब्ध करवाया जाये साथ ही पत्रांक संख्या का उल्लेख न किया जाए जिससे ठेकेदारों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
व्यापारियों की समस्या को सुनकर संयुक्त आयुक्त सिमिता भास्कर ने आश्वासन दिया कि कि वे उच्च अधिकारियों को इस बाबत अवगत करवाएंगी व व्यापारियों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, ठेकेदार एसोसिएशन के मोहित बत्रा व राजेश कामरा उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement