काशीपुर में इंक़लाबी मज़दूर केंद्र द्वारा मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया

खबरे शेयर करे -

काशीपुर में इंक़लाबी मज़दूर केंद्र द्वारा मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया

काशीपुर। देशभर में हो रही आम हड़ताल के समर्थन में काशीपुर में इंक़लाबी मज़दूर केंद्र द्वारा मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पहले पंत पार्क में एक संक्षिप्त सभा की गयी। उसके बाद बाज़ार में जुलूस निकालकर महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन किया गया।
इंक़लाबी मज़दूर केंद्र के पंकज ने कहा कि 9 जुलाई की आम हड़ताल का उद्देश्य मोदी सरकार को चेतावनी देना है कि वह पूंजीपतियों के हित में लागू किये जा रहे चार लेबर कोड रद्द करे। इसके अलावा देश के अंदर ठेका प्रथा ख़त्म कर मज़दूरों और कर्मचारियों को स्थायी करे और न्यूनतम वेतन 30,000 रुपये घोषित और लागू किया जाये।
क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष पीपी आर्या ने कहा कि मज़दूर बेहद बुरी परिस्थितियों में काम कर रहे हैं इसके बावजूद उनको समाज में न तो काम का उचित दाम मिलता है और न ही सम्मान। इस सम्मान को पाने के लिए उन्हें लड़ना होगा। भोजनमाता संगठन की कार्यकारिणी सदस्य शोभा ने कहा कि आज भोजनमाताओं समेत सभी मज़दूरों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। तभी वो अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की आरती ने कहा कि आज सरकारों को महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही यौन हिंसा पर बिल्कुल भी शर्म नहीं आ रही है। समन ने कहा कि भोजनमाताओं से सरकार बेगारी करवा रही है। मात्र 3000 रुपये उनको दिये जा रहे हैं। जून माह में भोजनमाताओं ने अपना वेतन बढ़ाने के लिए आवाज़ उठायी लेकिन 1 महीना से ज्यादा बीत जाने पर भी अभी तक वेतन वृ(ि की कोई बात सरकार ने नहीं की है। इस दौरान पीपी आर्या, पंकज, मनोज विष्ट, सुभाष, कपिल, दीपक, सुरेश, सुशील, अशोक, शोभा, आरती, समन, सुषमा, राजबाला, कमलेश, मंजू, कमला, आशा, सुनीता, विद्या सहित दर्ज़नों भोजनमाताएं उपस्थित रहीं।


खबरे शेयर करे -