एसपी ऑफिस के समीप ठेला लगाने वाले तमाम लोगों ने व्यापारी नेता राजीव परनामी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

एसपी ऑफिस के समीप ठेला लगाने वाले तमाम लोगों ने व्यापारी नेता राजीव परनामी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

 

काशीपुर। एसपी ऑफिस के समीप ठेला लगाने वाले तमाम लोगों ने आज व्यापारी नेता राजीव परनामी के साथ नगर निगम जाकर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि करीब 30-35 वर्षों से वे जीजीआईसी के निकट ठेले लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं लेकिन दीपावली के दौरान पांच दिन उनके ठेले हटवाकर नये लोगों की दुकानें यहां लगवा दी जाती हैंं। जबकि हमारे द्वारा पूरे साल नगर निगम को पर्ची शुल्क भी दिया जाता है। ठेले वालों ने मांग की कि इस बार किसी भी नये व्यक्ति की दुकान वहां न लगवाकर उनके ठेले लगे रहने दिये जायें। इस दौरान विपिन कुमार, दीपक, विपिन यादव, चुन्ना लाल, छोटे लाल, किशन लाल, संजय यादव, सुनील कुमार, अरविन्द, मनोज, शमीम, जयपाल, अजय, ललित प्रकाश व धर्मवीर आदि तमाम लोग थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement