अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त

*अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त*

 

*अवैध रूप से किसी भी कॉलोनी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा… उप जिलाधिकारी*

 

काशीपुर। अवैध कालौनियों पर कार्यवाही करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। कई स्थानों पर चिन्हीकरण कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र हो या गैर प्राधिकरण क्षेत्र, अवैध रूप से किसी भी कालौनी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नियम विरुद्ध निर्माण मिलने पर कार्यवाही करने में जरा भी देर नहीं की जाएगी। तालाब व चकरोड के साथ ही किसी भी सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने रविवार को अलीगंज रोड पर काटी जा रही कालौनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम बांसखेड़ा के समीप मेन रोड पर काटी जा रही कालौनी का निरीक्षण करने पर निर्माण अवैध मिलने पर उपजिलाधिकारी ने उसे ध्वस्त करा दिया। इस कार्यवाही से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement