चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बनबसा से टनकपुर तक रोड शो में हुए शामिल, उपचुनाव लड़ने की कर सकते हैं घोषणा

चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर चंपावत विधानसभा पहुंचे हैं। जहां सीएम धामी ने बनबसा से लेकर टनकपुर तक रोड शो भी किया। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री जल्द ही उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। बता दें रोड शो के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी चम्पावत विधानसभा के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। सीएम रोड शो के जरिए अपने उपचुनाव के लिए प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
हालांकि इससे पहले भी वो चम्पावत का दौरा कर चुके हैं। अब रोड शो के जरिए सरकार चुनावी माहौल बनाना चाहती है।
इधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तराखंड ने चम्पावत विधानसभा सीट रिक्त होने की अधिकृत जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अब आयोग के स्तर पर होनी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement