विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू 

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

 

 

काशीपुर। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में पांच लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर की है। आवास विकास निवासी मोनी जाटव पुत्री स्व. हरि सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को उसका विवाह खड़कपुर देवीपुरा निवासी प्रयास सागर पुत्र चेतराम सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसके ससुर चेतराम सागर, सोनू सागर और उसका पति प्रयास सागर कम दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं। आरोपी दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इस पर उसने किसी तरह 30 हजार रुपए की व्यवस्था कर ससुराल वालों को दिए, लेकिन ससुराल वाले इतने से खुश नहीं हुए। इसके बाद प्रयास सागर, चेतराम सिंह, हरनंदी देवी, विद्यासागर, ममता, सोनू सागर ने 31 अक्टूबर 2022 को उसको मारपीट का घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह पर दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement