अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया

अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया

काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजन उसको इलाज के लिए मानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कुंडा थाना क्षेत्र निवासी शाहिद की 16 वर्षीय बेटी समरीन ने अज्ञात कारणों के चलते घर में बीती 14 मई की शाम को किसी जहरीले पदार्थ को गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी 15 मई की शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement