पुलिस ने कोविड काल में दोषसिद्ध बंदी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कोविड काल में दोषसिद्ध बंदी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने कोविड काल में कारागारों से रिहा दोषसिद्ध बंदियों के सत्यापन के लिए चलाए गए अभियान के दौरान एक बंदी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उसे हल्द्वानी कारागार में दाखिल करेगी। प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द शर्मा द्वारा टीम गठित की गई। टीम को सूचना मिली कि दोषसिद्ध बंदी सावेज पुत्र अरशद निवासी मोहल्ला बांसफोड़ान नशा मुक्ति केंद्र मुरादाबाद में रह रहा है। जिसे गिरफ्तार कर उपकारागार हल्द्वानी में दाखिल किया जाएगा। पुलिस टीम में एसएसआई अनिल जोशी, एसआई मनोज धोनी व हेड कांस्टेबल संजय कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement