-->

किच्छा में अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

खबरे शेयर करे -

किच्छा। नगर की अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया एवं इस नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अग्रसेन ट्रस्ट, किच्छा में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार मित्तल, वरिष्ठ व्यापारी, सितारगंज, को आमंत्रित किया गया, उन्होंने अग्रवाल समाज के समक्ष नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। इस मौके पर श्री कृष्ण मर्चेंट एसोसिएशन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुतियाँ की गयी, जिनसे उन्होंने सबका मन मोह लिया। नयी अग्रवाल सभा के संरक्षक मंडल में गोविंद गोयल, गिरधारी गोयल, सतीश मंगला, महादेव अग्रवाल, महेंद्र गोयल, किशन गोयल तथा नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों में अध्यक्ष-ग्यारसी बंसल, महामंत्री-रामअवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-विकेश सिंघल, प्रवक्ता-डॉ. शिव कुमार मित्तल, कानूनी सलाहकार-दिव्य प्रकाश मित्तल (एडवोकेट) एवं सदस्यों में राजीव अग्रवाल, रितेश मित्तल, मुकेश सिंघल, संजय मित्तल, अंकेश गर्ग, मनोज गोयल, अनूप गोयल शामिल हैं। शपथ ग्रहण के पश्चात पत्रकार वार्ता में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि आज उनकी नयी कार्यकारिणी ने अग्रवाल समाज को संगठित करने एवं आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर विक्की मित्तल, विष्णु बंसल, रोशन लाल अग्रवाल, वेद गोयल, अनिल अग्रवाल, दीपक बंसल, शोभित गोयल, विशाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओम अग्रवाल, सुनीता बंसल, शोभा गोयल, दीपा गोयल, मुक्ति अग्रवाल, लक्ष्मी मित्तल, नंदिनी मित्तल, अनिता गोयल आदि लोग मौजूद थे।’


खबरे शेयर करे -

12 thoughts on “किच्छा में अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *