डांडिया की मस्ती में झूमे समस्त जी डी गोएंका परिवार सहित आसपास क्षेत्र के जनमानस

रुद्रपुर। हिंदुओं के धार्मिक त्योहार नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां की आराधना हेतु जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल में 1 अक्टूबर 2022 को डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ । जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर इस हर्षोल्लास मंच का हिस्सा बने । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्र उच्चारण के साथ हुआ । अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज के साथ अना खान ने मंच संचालन कर लोगों को और भी अधिक ऊर्जावान बनाया । विभिन्न तरह की प्रस्तुति देने हेतु यहां पर दूसरे राज्यों से नृत्य मंडली को बुलाया गया था, जिन्होंने अपनी अलग-अलग तरह की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान अतुल गोयल पत्नी श्रीमती रुचि गोयल सपरिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, बच्चे व उनके अभिभावक गण, आस-पास क्षेत्र की जनता विद्यालय में मौजूद रहे । नाच गाने के साथ-साथ वहां पर खान पान की उचित व्यवस्था एवं गिफ्ट शॉप्स आदि का प्रबंध किया गया था । सभी लोग नृत्य में ऐसे झूम रहे थे कि उनके पैर रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे और लोगों के चेहरों पर खुशी की अलग झलक देखने को मिली । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुपाली पुरी ने वहां पर आए सभी लोगों का उनके बहुमूल्य समय निकलने हेतु धन्यवाद किया व अनोखी प्रस्तुतियां देने वाली जोड़ियों, बच्चों,पुरुषों,५०साल से अधिक उम्र व अन्य लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement