शहीद भगत सिंह चौक की बदलेगी तस्वीर, विधायक शिव अरोरा ने सौन्दर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास, बोले हमारे महापुरुषों के स्मारक स्थल को सुंदर आकर्षक बनना हमारा दायित्व

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार की पुरानी धरोहर शहीद भगत सिंह चौक जो अनेकों आंदोलन समाजिक राजनीतिक कार्यक्रमो का साक्षी रहा है। सांसद व विधायक निधि से होने वाले सौन्दर्यकरण के कार्य का शिलान्यास किया। शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस पर विधायक शिव अरोरा ने इस शहीद भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया, सही मायने में यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। हालाकि इस कार्यक्रम में केंद्र मंत्री व सांसद अजय भट्ट को रहना था लेकिन किसी कारण वश वह नही आ सके। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से हमारी महापुरुषों की स्मारक स्थल एक आकर्षक का केंद्र बने इस सोच के साथ उन्होंने शहीद भगत सिंह चौक को सौन्दर्यकरण करने का संकल्प लिया था, विधायक ने कहा शहीद भगत सिंह देश के करोड़ो युवाओं के प्रेरणा पुंज रहे है। देश की आजादी में उनका बलिदान कभी भुलाया नही जा सकता। ऐसे महापुरुषों का सम्मान हमारा दायित्व है। वहीं कार्यक्रम के दौरान एक सभा का आयोजन हुआ और उनके बलिदान को याद करते हुए विधायक शिव अरोरा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम में सुरमुख सिंह, सोनू अनेजा, सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, मनमोहन सिंह, विश्वजीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सुनील यादव, सुरेश शर्मा, सुनील ठुकराल, सुरेश शर्मा, रजनीश ग्रोवर, अनमोक विर्क, वेद ठुकराल, फरजाना बेगम, मीना शर्मा, के के दास, राजन राठौर, मुकेश वशिष्ठ, संतोष पाल, प्रीति धीर, प्रीत ग्रोवर, मोहित कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह चौक की बदलेगी तस्वीर, विधायक शिव अरोरा ने सौन्दर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास, बोले हमारे महापुरुषों के स्मारक स्थल को सुंदर आकर्षक बनना हमारा दायित्व

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement