प्रसव पीड़ा को आई महिला के परिजनों ने लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

काशीपुर। निजी हॉस्पिटल ने एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। जसपुर खुर्द स्थित इस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने प्रसव के लिए आई महिला को नाॅर्मल डिलीवरी कराने का झांसा देकर आॅपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। तीमारदारों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान प्रसव के लिए आई महिला की हालत अत्यधिक नाजुक होने पर उसे तत्काल अन्य अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने डॉक्टर और प्रबंधन तंत्र पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगाई गई, गड्डा कालोनी निवासी मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र शरीफ अहमद ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी 19 वर्षीय पत्नी खुशनुमा को जसपुर खुर्द स्थित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने 7 हजार रूपये में पत्नी की नार्मल डिलीवरी की गारंटी देते हुए कहा कि 7 हजार रूपये जमा करने बाद मरीज का आयुष्मान कार्ड से भी फ्री इलाज हो जाएगा। तब उसने अपने करीबी रिश्तेदार से 7 हजार रुपये उधार लेकर अस्पताल प्रबन्धन के पास जमा कर दिये, लेकिन उक्त डॉक्टर द्वारा कुछ समय बाद कहा गया कि मरीज का तुरन्त ऑपरेशन करना पडेगा वरना बच्चा मर सकता है और आयुष्मान कार्ड से भी इलाज नहीं होगा। जल्दी 50000 रूपये का इंतजाम करो। बच्चे को भी एनआई सीयू में रखना पड़ेगा। यह सुन कर वह अपनी पत्नी से मिलने आईसीयू में गया तो पत्नी ने बताया कि उसे बहुत पीड़ा हो रही है। मोहम्मद मुस्तकीम के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा कि कहीं से भी पैसों का इंतजाम करो साथ ही कहा कि बच्चा पेट में मर चुका है। तुम अपने मरीज को देहली एम्स हॉस्पिटल ले जाओ। इस पर वह एम्बुलेंस कर पत्नी को सरवरखेड़ा स्थित  प्राईवेट हॉस्पिटल ले गया, जहां डाक्टरों ने तुरन्त आपरेशन कर पत्नी के पेट से मृत बच्ची को बाहर निकाला और बताया कि माँ की हालत भी सीरियस है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि जसपुर खुर्द स्थित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबन्धन की लापरवाही से पत्नी के पेट में बच्ची मर गयी पत्नी की हालत भी सीरियस है। मोहम्मद मुस्तकीम ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement