बंगो लोकभारती के तत्वाधान में हुई बैठक में संजय शाह चुने गए जिला प्रांतीय संयोजक

दिनेशपुर। बंगो लोकभारती के तत्वाधान में बैठक कर क्षेत्र के समाज के प्रति जागरूक रहने वाले संजय शाह को जिला प्रांतीय संयोजक चुना गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय सहसंयोजक तपन विश्वास की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। शनिवार देर शाम को नगर पंचायत परिसर में आयोजित बंगो लोकभारती के सह संयोजक के द्वारा गौ आधारित जीरो मार्जन पर किस तरह से किसान खेती कर सकता है उसके लिए जल जंगल जमीन का संरक्षण करके पर्यावरण सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के उपायों की जानकारी दी गई है। बताया कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रदूषण की रोकथाम कैसे की जानी चाहिए उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बंगो लोकभारती संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन है। अन्य वक्ताओं ने बताया संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष के 19 प्रांतों में बसाए गए बांग्ला भाषी लोगों में लोकभारती कार्यपद्धती उद्देश्य के बारे में कार्य विस्तार करके देश में बसे सभी सनातनी बंगाली लोगों में बंगाली संस्कृति सभ्यता आदि का उत्थान का क्रियाकलाप करना ही है। इसके साथ ही संगठन के मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित के प्रति सदैव तत्पर रहना बताया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंयोजक विश्वास का मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा नित्यानंद मंडल को संयोजक, जिला सह संयोजक शक्ति फार्म के जयंत मंडल, दिनेशपुर मंडल में संयोजक सुभाष मंडल, सह संयोजक के रूप में शिशिर तरफदार की नाम स्वीकृत किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी से अनुकूल चंद्र दास, हिमांशु सरकार, सुमंत कुमार, नारायण चंद्र शाह समेत दर्जनों मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement