DPS रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया

बहुत लंबे समय से प्रतीक्षारत सीबीएसई 10 और 12 के परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित,

रुद्रपुर। लंबे समय से प्रतीक्षारत सीबीएसई के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने ऊधमसिंह नगर जिले में और रुद्रपुर में सर्वाेत्तम परिणाम दिया। कक्षा 12 के छात्र भरत महाजन ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में सर्वाेत्तम अंक हासिल किए। वहीं साहिल अरोरा ने 95.4 प्रतिशत, भव्या कालरा ने 94.8 प्रतिशत, मन्नत खुग्गर 93.2 प्रतिशत, मनदीप सिंह ने 92.8 प्रतिशत, सिमरदीप सिंह 92.6 प्रतिशत एवं 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
कक्षा 10के छात्र वैभव वर्मा ने 99.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्वीकृति गुप्ता 98.2 प्रतिशत, आयुष कुशवाहा ने 97.6 प्रतिशत, मृणाल नेगी 97.4 प्रतिशत , प्रतीक्षा दीक्षित 97.2 प्रतिशत, रक्षम सिडाना 97.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय के टॉपर रहे और वहीं 10वीं कक्षा में 90 से अधिक प्रतिशत वाले 40 छात्र है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी उत्तीर्ण छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों का अथक परिश्रम है जो निखरकर सामने आया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement