महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया 

महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

 

 

काशीपुर। एक महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गंगे बाबा मंदिर रोड निवासी अपना पत्नी रहमत अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप लगाया कि बीती 10 अक्टूबर की सुबह पति रहमत व ससुर तालिब अहमद ने घरेलू बातों के चलते मारपीट करते हुए धक्का दे दिया। इससे वह लोहे के दरवाजे से टकराकर बुरी तरह घायल हो गई। पूर्व में भी उक्त लोग बेवजह मारपीट करते रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ‌आरोपी पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement