किच्छा नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

किच्छा नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

 

किच्छा। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी किच्छा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। उन्होंने मतदान पार्टियों की मतपेटियां प्राप्त करने के लिए लगाए गए टेबल के साथ अतिरिक्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रांग रूम परिसर में हाई मास्क लाइट और परिसर के बाहर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय गणपति, आरओ हिमांशु फलटिया, एसडीएम गौरव पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement