थर्टी फर्स्ट यानि आज की रात हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

थर्टी फर्स्ट यानि आज की रात हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

काशीपुर। थर्टी फर्स्ट यानि आज की रात हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह से शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। एसपी अभय सिंह का कहना है कि शहर के प्रत्येक चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही तेज रफ्तार व पटाखा फोड़ने वाली बाइक पर खास नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न प्रांतों से नैनीताल व अन्य पर्यटन स्थल जाने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान पहले ही जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हाइवे व सर्विस रोड पर पुलिस तैनात रहेगी। ताकि किसी भी पर्यटक को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और जाम से जूझना न पड़े। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी शहर में नजर रखी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement