तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी 19 जून से

तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी 19 जून से

Rudrapur तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 19 जून से 21 जून तक होटल आर्क में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह, सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा व इवेंट आयोजक द्रोणाचार्य शकील ने बताया कियह संस्करण पूर्व में आयोजित प्रदर्शनियों में से सबसे बड़ी प्रदर्शनी है जिसमें 150 से अधिक स्टाल लगाई जाएंगी। जिनमें रुद्रपुर, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से आई इंडस्ट्रियों की तरफ से स्टाल लगाए जा रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में देश विदेश के 10 हजार से अधिक उद्योगपति हिस्सा लेंगे। एक्सपो में मशीन टूल, वेल्डि कटिंग टूल, सीएनजी मशीन, न्यूमैटिक उपकरण, प्रदूषण नियंत्रण यत्र, इलेक्ट्रिकल उपकरण, सोलर उपकरण, लाइटें, रोबोटिक टूल, मटीरियल हैंडलिंग उपकरण, जनरेटर कंप्रेशर पावर टूल, एलईडी लाइटें, हाइड्रोलिक उपकरण के साथ दर्जनों तरह के उपकरणों को शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement