



रुद्रपुर। देश के केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आज भाजपा से बागी हुए विधायक राजकुमार ठुकराल को मनाने रुद्रपुर पहुंचे थे, जहां विधायक राजकुमार ठुकराल केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट को गच्चा देकर भूमिगत हो गए। हालांकि अजय भट्ट ने विधायक राजकुमार ठुकराल से मिलने की काफी कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जिसपर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यदि राजकुमार ठुकराल शीर्ष नेतृत्व की बात नहीं मानते हैं तो उन्हें 5 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
ज्ञातव्य हो रुद्रपुर विधानसभा से विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट आला कमान में काट दिया था और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद विधायक राजकुमार ठुकराल ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया। जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल को मनाने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे थे, जिन्हें गच्चा देकर ठुकराल भूमिगत हो गए और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।