नाले की समस्या को लेकर ट्रांजिट कैम्पवासियों ने दिया नगर निगम में धरना, जल्द सफाई की मांग की

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प के वार्ड 1, 3, 7 में जल भराव की समस्या व पानी की निकासी को लेकर कालोनीवासियों ने नगर निगम में धरना दिया है। इस दौरान पार्षद मोनू निषाद, सुशील मंडल व कांग्रेस नेता जगदीश तनेजा के नेतृत्व में वार्डवासियों ने जमकर नारेबाजी भी की। जिसके बाद वार्ड के लोगों ने सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 3, 1 एवं 7 के बीच से एक बड़ा नाला निकलता है, जिसमें जलभराव की काफी समस्या रहती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नाले की सफाई नहीं हुई है, जिससे वार्ड के लोगों को बीमारी आदि होने का खतरा बना हुआ है। दिये ज्ञापन में वार्ड के लोगों ने नाले की सफाई करने की मांग की है। साथ ही अनशन की चेतावनी भी दी है।

नाले की समस्या को लेकर ट्रांजिट कैम्पवासियों ने दिया नगर निगम में धरना, जल्द सफाई की मांग कीधरना देने वालों में पार्षद सुशील मण्डल, पार्षद मोनू निषाद, पार्षद मोहन कुमार, आशा, माया देवी, रेनू, तपली, सरोज देवी, मीना, जमुना, सुमित्रा, सुमन, शिवा, सीता देवी, भूरी, शान्ति, ममता, अनीता, ज्ञानवती, ऊषा, हीना, उर्मिला, विमला, शिवकुमारी, मुन्नी देवी, कविता राय, शिखा गोलदार, अमिता मण्डल, किरन गुप्ता, विमला देवी, कृष्णा यादव, उर्षि यादव, प्रेमवती, सरपंच प्रतापति, राजीव सैनी, डोरी लाल, नारायण सिंह ठाकुर, राम कृपाल, मुरारी लाल, सुरेश चन्द्र, तेजराम, विकास, महेन्द्र पाल, दिवान सिंह, रुद्र प्रताप दुबे, कुलदीप सिंह, विपिन आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement