



वसुन्धरा दीप डेस्क, रामनगर। शहर में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण के लिए जीवनधारा सोसयटी रामनगर ने कोतवाल की ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सोसायटी ने नशे की प्रवृत्ति और आसामजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि गत दिवस बालाजी मंदिर के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें एक युवक द्वारा किसी महिला के बाल काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त युवक को महिला ने पकड़ा लेकिन वह धक्का मुक्की कर वहां से फरार हो गया है। बता दें कुछ समय पहले इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बाल कटने की खबरें सामने आई थी लेकिन लोक लज्जा के कारण उक्त महिलाओं ने अपनी पहचान गुप्त रखी। जीवनधारा सोसायटी द्वारा रामनगर कोतवाल को ज्ञापन देकर अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है।


I reallpy like iit wuen peope come togeter annd sharee thoughts.
Grsat blog, kesep itt up!
Feel free too visit myy webb page :: txxxvideos.com