स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 88 चालान और 15 वाहन सीज

**स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 88 चालान और 15 वाहन सीज**

 

रुद्रपुर। स्कूली बसों, वैन, कैब और यात्री वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। 17 नवंबर को की गई कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने पर 88 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 15 वाहनों को सीज कर दिया गया।

 

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 16 से 22 नवंबर तक चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में परिवहन विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीमें कार्रवाई कर रही हैं। अभियान के दौरान बिना टैक्स के 25, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 22, बिना बीमा के 10 और बिना फिटनेस के 8 वाहनों के चालान किए गए।

 

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और परमिट की कमी मिलने पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान जारी रहेगा। स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सभी जरूरी दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement