ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीमों ने चैकिंग अभियान चलाया

ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीमों ने चैकिंग अभियान चलाया

काशीपुर। टैक्स जमा किये बिना चल रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीमों ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 35 ई रिक्शा के चालान काटे गए। एआरटीओ विमल पांडे के निर्देश पर ई रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। आज प्रातः उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में परिवहन टीम ने टांडा तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना लाइसेंस और बिना टैक्स के चल रहे ई-रिक्शा चलाने पर कार्रवाई की गई। टीम में कांस्टेबल मनोज कुमार, चालक अरविंद, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement