Uttarakhand: नदी में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

Uttarakhand: नदी में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

अल्मोड़ा जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

शुक्रवार देर शाम एलपीजी सिलिंडर लेकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110 अल्मोड़-सेराघाट सड़क में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े थे। आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों को सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement