कोलंबिया की राजदूत आज रुद्रपुर शहर में

*कोलंबिया की राजदूत आज रुद्रपुर शहर में*

 

डी पी एस रुद्रपुर के ग्रेजुएशन समारोह के लिए कोलंबिया की राजदूत अलेजांद्रा मारिया रोड्रिगेज सिएरा आज रुद्रपुर शहर में पहुची। ज्ञात हो कि मिस अलेजांद्रा कल होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डी पी एस रुद्रपुर पहुँची। इस कार्यक्रम में श्री मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी ऊधमसिंह नगर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस कार्य क्रम के लिए डी पी एस रुद्रपुर के बच्चे अति उत्साहित हैं। यह समारोह छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का सबसे अच्छा अवसर है। जिसका हमारे विद्यार्थी पूरे साल इंतज़ार करते हैं। यह समारोह बच्चे के भविष्य को आकार प्रदान करने में सहायक होगा।

 

डी पी एस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कोलंबिया की राजदूत मिस अलेजांद्रा का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उत्तराखंड के साथ साथ भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाएँगे. साथ ही उत्तराखंड राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है|

 

डीपीएस रुद्रपुर इस तरह के कार्यक्रमों को करने में कभी भी पीछे नहीं रहता हैं तथा वह बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने के लिए तत्पर रहता है|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement