एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में “साइबर जागरूकता माह” के अवसर पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में “साइबर जागरूकता माह” के अवसर पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

 

➡️ *डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest), ऑनलाइन फिशिंग, फेक मैसेज/लिंक, केवाईसी (KYC) अपडेट फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, एपीके फाइल डाउनलोड फ्रॉड तथा सोशल मीडिया हैकिंग के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी ।*

 

➡️ *साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा NCRP Portal (cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु की गई अपील ।*

 

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय के आदेशों के क्रम में साइबर सुरक्षा माह के अवसर पर आज दिनांक 01.10.2026 को नगर निगम सभागार, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (सेवा संकल्प अभियान / वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह) के दौरान उधम सिंह नगर साइबर सेल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा सभागार में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं जनसामान्य को संबोधित करते हुए साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीकों जैसे— डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest), ऑनलाइन फिशिंग, फेक मैसेज/लिंक, केवाईसी (KYC) अपडेट फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, एपीके फाइल (APK File) डाउनलोड फ्रॉड तथा सोशल मीडिया हैकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे सतर्क रहने की अपील की।

 

🛡️ *साइबर अपराधों से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश:*

 

➡️ कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी कभी भी व्हाट्सएप या वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को गिरफ्तार (“Digital Arrest”) नहीं करती और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने की मांग करती है।

 

➡️ अपना OTP, UPI PIN, ATM CVV, बैंक खाता नंबर या कोई भी व्यक्तिगत/गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

 

➡️अनजान सोर्स से प्राप्त किसी भी APK File, App या संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें।

 

➡️ सोशल मीडिया खातों में मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अवश्य चालू रखें।

 

➡️ किसी के साथ साइबर ठगी/ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा NCRP Portal (cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

 

#CyberAwarenessMonth #CyberSafety #DigitalArrest #NCRP #1930 #USNPolice #UdhamSinghNagarPolice #CyberCrimeAwareness

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement