काशीपुर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेतृत्व में राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

काशीपुर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेतृत्व में राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार महानगर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल रमनदीप कांबोज के नेतृत्व में एनडी तिवारी-एससी गुड़िया नव चेतना कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केवीआर अस्पताल काशीपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीसीआई सदस्य महासचिव उत्तराखंड अनुपम शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसी वरिष्ठ नेत्री श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय ने किया, जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement