उत्तर प्रदेश: सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन की मौत; दो घायल

उत्तर प्रदेश: सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन की मौत; दो घायल

सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र में सहजनपुर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिनौना निवासी नीलू (35), रानीपुर निवासी आकाश (28) और बुलबुलिया निवासी गोविंद (32) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग लखनऊ में ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस बिसवां लौट रहे थे। इसी दौरान सीतापुर हाईवे पर सहजनपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की जान चली गई।

हादसे में घायल सुशील और विकास को उपचार के लिए सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement