प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्तराखण्ड का देहरादून जिला अव्वल, जानिये जिलों में कितना पूरा हुआ लक्ष्य

देहरादून। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लागू करने में देहरादून जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बता दें इस योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर तीन किस्त में महिला को कुल पांच हजार रुपये दिये जाते हैं, जिसका लाभ लेने के गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण करना आवश्यक है। यह योजना देशभर समेत सभी प्रदेशों में लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस महत्वकांक्षी योजना को उत्तराखण्ड में भी संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम बच्चे पर 150 दिन में पंजीकरण पर 1000 रुपये, जांच के दौरान 180 दिन के बाद 2000 रुपये व प्रसव के समय बच्चे के जन्म के 3.6 माह उपरान्त 2000 रुपये की धनराशि दी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा इसका लक्ष्य 63 हजार 321 रखा गया था, जिसमें 92.01 प्रतिशत अर्थात 58 हजार 319 लक्ष्य को पूरा किया गया है। वहीं कुमांऊ मंडल में यह 93 प्रतिशत व गढ़वाल मंडल में 91 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है। जिसमें देहरादून जिला अव्वल है। लक्ष्य को अल्मोड़ा में 84 प्रतिशत, बागेश्वर में 99 प्रतिशत, चंपावत में 102 प्रतिशत, नैनीताल में 90 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 76 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर में 99 प्रतिशत, चमोली में 84 प्रतिशत, देहरादून में 115 प्रतिशत, हरिद्वार में 76 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल में 85 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 84 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल में 84 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 97 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement