मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। प्रतापपुर पुलिस चैकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनौरी पट्टी निवासी जसपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 6 नवम्बर की दोपहर उसका पुत्र करनप्रीत घर से कुण्डेश्वरी जा रहा था कि खरमासा रोड पर नहर के पास कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे। इनमें गांव के ही एक युवक को देख करनप्रीत वहां रूक गया। आरोप है कि इस दौरान कुण्डेश्वरी निवासी रितिक चैधरी पुत्र महेन्द्र सिंह ने करनप्रीत के साथ मारपीट की। मारपीट में करनप्रीत का बायां हाथ टूट गया जबकि शरीर पर गुम चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी रितिक के खिलाफ धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement