उत्तराखण्ड पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कार्यवाहक सीएम व राज्यपाल ने किया स्वागत

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। जहां कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी व राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह से उनका स्वागत किया। बता दें उपराष्ट्रपति नायडू को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयेजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है।
उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय आ रहे हैं और विवि की ओर से चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement