वाहन चेकिंग के दौरान कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने 270 कनस्तर अवैध लीसा बरामद किया

 

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध कार्यों की रोकथाम और अवैध सामग्री की बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी कुंडेश्वरी थाना काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान केलामोड़ के पास वाहन संख्या UK14 CA1661 की चेकिंग की गई तो वाहन में 270 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने मनोज सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी हाउस नंबर 215 बिठौरिया नंबर 1 ब्लॉक के पास थाना मुखानी नैनीताल और गौरव चंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी वार्ड नंबर 14 इंदिरा नगर थाना हल्द्वानी हाल देवल चौड़ हल्द्वानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। दौराने पूछताछ अवैध लीसा ऋषिकेश से लाकर हल्द्वानी की तरफ ले जाना बताया गया। बरामद अवैध लीसे की कीमत लगभग 6,50,000 रुपए है I दोनों के विरुद्ध धारा 26/52 फॉरेस्ट एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जगदीश फर्त्याल व हरिशंकर कन्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement