मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज

काशीपुर। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति बगैर बताए घर से कहीं चला गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। बुधवार को श्रीमती सरिता देवी पत्नी सुरेशानंद निवासी ग्राम शिवलालपुर कुंडेश्वरी द्वारा अपने पति सुरेशानंद पुत्र दत्ताराम जोकि मानसिक रूप से कमजोर हैं, के मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से बिना बताए कहीं चले जाने संबंधी तहरीर चौकी कुंडेश्वरी पुलिस को सौंपकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement