नगर निगम महापौर,आईजीएल एवं चाहत एनजीओ द्वारा अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में वाटर एटीएम लगाया गया

नगर निगम महापौर,आईजीएल एवं चाहत एनजीओ द्वारा अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में वाटर एटीएम लगाया गया

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन, नगर निगम महापौर दीपक बाली, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) एवं चाहत एनजीओ द्वारा अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में वाटर एटीएम लगाया गया जिसकी अनुमानित लागत लगभग 25 लाख रुपए है। उक्त एटीएम से अधिवक्ताओं और आम जनमानस को भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीकर राहत मिलेगी। उक्त वाटर एटीएम के उपलक्ष्य में काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों ने महापौर दीपक बाली, आईजीएल कंपनी के एचआर आरएस यादव, चाहत फाउंडेशन के संरक्षक सतपाल सिंह का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया उक्त आयोजन में काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, रश्मि पाल, कामिनी श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार, अंशुमान सिंह, आनंद रस्तोगी, इंदर सिंह, विवेक मिश्रा आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement