… जब खुद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने संभाली कूड़ा गाड़ी की कमान, कही यह बात

शहर की सफाई करना नगर निगम व मेरी जिम्मेदारी: नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय

हल्द्वानी। शहर में शुक्रवार से नगर निगम हल्द्वानी के सफाई कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था को संभालने के लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद ही कूड़ा वाहन चलाना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कलेक्शन भी किया। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया।
इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम और उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा। नगर निगम प्रशासन टेबल टॉक वार्ता के लिए तैयार है। कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे। उन्होंने कहा शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement