क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में भारतीय संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में हुआ गोष्ठी का आयोजन

रुद्रपुर। क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल रुद्रपुर में भारतीय संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक अधिकारी श्रीमान सचिन कुमार पाठक जी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य जी द्वारा पुष्प-गुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि जी का अभिवादन किया गया। इन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के नियमों से अवगत कराते हुए अपने अधिकारों के लिए जागरुक रहने का परामर्श दिया । भारत के संविधान से प्रेरणा लेते हुए विद्यालय के संविधान की प्रस्तावना का अनावरण मुख्य अतिथि जी के कर -कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी ने विद्यालय प्रांगण में संविधान के नियमों का पालन करने हेतु शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राजेश कुमार कृष्णन जी ने विद्यार्थियों को अमूल्य जानकारी दी ।
कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य जी ने मुख्य अतिथि जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पौधार्पण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement