50 CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीती 3 सितंबर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात करने वालों को पुलिस ने गिफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने एक युवक समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। बता दें बीती 3 सिंतबर को वादी पंकज ग्रोवर द्वारा कोतवाली में सूचना दर्ज कराई थी कि उनके आवास से अज्ञात चोरों द्वरा एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का कड़ा, पांच चांदी के गोल व बिस्कुटनुमा सिक्के, एक चांदी का दीपक, चार जोड़े चांदी के बिछुए, एक चांदी का ब्रेसलेट व एक डिब्बे में रखी कांसे की मूर्ति व पर्च चोरी कर लिया थ। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे को लेकर टीम का गठन किया। टीम ने करीब 50 सीसीटीवी की मदद से अभियुक्त शाहजहां उर्फ कुटिया व एक नाबालिग को रुद्रपुर बस स्टेण्ड के पास से गिरफ्तार किया। जिसने पास से चोरी हुआ माल भी बरामद किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई कमाल हसन, बाजार चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा, विपुल जोशी, विशाल रावत, भवानी राम, ममता आर्या शामिल रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement