कुण्डा पुलिस एवं एसओजी के संयुक्त प्रयास से 12.80 ग्राम स्मैक ले जाते एक तस्कर को बाइक समेत पकड़ा गया

काशीपुर। कुण्डा पुलिस एवं एसओजी के संयुक्त प्रयास से 12.80 ग्राम स्मैक ले जाते एक तस्कर को बाइक समेत पकड़ा गया है। थाना कुण्डा से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर व सीओ ऑपरेशन के निर्देशन में थाना कुंडा पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा पुराने ढेला पुल के समीप से बाइक पर 12.80 ग्राम स्मैक ले जाते लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी अमन चौधरी पुत्र नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व भी अमन नशे का कारोबार करते हुए पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना कुंडा में मुकदमा कायम किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रदीप नेगी थानाध्यक्ष थाना कुंडा, उप निरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी जनपद उधम सिंह नगर, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर, उप निरीक्षक मनोहर चंद्र चौकी प्रभारी मंडी थाना कुंडा, का. विनय कुमार एसओजी, का. प्रदीप कुमार एसओजी व का. त्रिलोक थाना कुंडा शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement