मैट्रोसिटी हॉस्पिटल में मनाया गया नारी दिवस, महिलाओं को किया सम्मान

रुद्रपुर। शहर के बहुचर्चित अस्पताल मैट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा विश्व स्तरीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैट्रोसिटी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ मनदीप सिंह एवं मनदीप सिंह के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रुद्रपुर शहर की विभिन्न प्रकार के विभाग से महिलाओं को आमंत्रित किया गया, व उनके कार्य को सराहा गया। साथ ही प्रोत्साहन देते हुए उनको सम्मानित भी किया गया। विश्व महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम को करने का विशेष उद्देश्य नारी शक्ति को उनके द्वारा किए गए योगदान व त्याग के बारे में बताना था। पूरे कार्यक्रम में मैट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डाइटिशियन दीप्ति सलूजा व मनोवैज्ञानिक सलाहकार कुमारी अमरजीत कौर द्वारा महिलाओं को बताया गया की अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे अपने रोजगार के साथ व्यवस्थित किया जाए। इस कार्यक्रम में मधु राय, नीलम राय, ललिता जोशी, कुमारी दीपिका डिमरी, कीर्ति नारंग, साक्षी छाबड़ा, मनमीत कौर, वीना चड्डा, डॉ सीमा अरोड़ा, डॉ अर्चना अरोड़ा, डॉ उपासना अरोड़ा, सीमा ठुकराल, गायत्री, कॉन्स्टेबल प्रियदर्शनी इंदिरा, भावना कपूर, शिल्पी आशीष अरोड़ा आदि मौजूद थे।

मैट्रोसिटी हॉस्पिटल में मनाया गया नारी दिवस, महिलाओं को किया सम्मान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement