आगामी 27 मार्च को होगा योग विज्ञान शिविर का आयोजन, योगाभ्यास द्वारा समस्त बीमारियों का होगा समाधान

काशीपुर। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, युवा भारत किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति के सौजन्य

से योग विज्ञान शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद योग पार्क आवास विकास काशीपुर में आगामी 27 मार्च को प्रातः 4:45 बजे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सौजन्य से किया जाना है, जिसमें नियमित योग कक्षा के माध्यम से योगाभ्यास द्वारा समस्त बीमारियों का समाधान, योग, आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा कैसे हम अपने रोगों को बिना किसी दवाइयों के दुष्प्रभाव के, ठीक करके स्वस्थ और सुंदर बन सकते हैं। प्रातः 5 बजे योग कक्षा प्रारंभ होगी, जबकि प्रातः 6:30 बजे शांति पाठ के उपरांत समापन किया जाएगा। आइए! हम सब एक साथ, करें योग, रहे निरोग की संकल्पना के साथ जीवन को स्वस्थ सुंदर बनाने के लिए संकल्पित हों। बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। अपने साथ केवल एक धुली हुई चादर लेकर आएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement