Homeउत्तराखंडकुमाऊं मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी...

कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी दिग्गज

Spread the love

कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी दिग्गज

काशीपुर। जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है, देश भी कमजोर हुआ है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। यदि अब मोदी सरकार आई तो देश में आगे चुनाव नहीं होंगे। देश को सनातन धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। यहां उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उक्त उद्गार व्यक्त किये। माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि को शराब भूमि बनाने में लगी है। जो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, उसी सरकार में देश की माता-बहनों पर अत्याचार हो रहा है। देश में किसानों की भूमि कब्जाई जा रहीं हैं। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। युवा रोजगार के लिये दर-दर भटक रहे हैं। अग्निवीर योजना लाकर देश की सरहदों को कमजोर किया जा रहा है। यहीं नहीं चौथे स्तंभ को कमजोर किया जा रहा है। माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार कितनी भी दमनकारी नीतियां तैयार कर ले, आने वाला वक्त कांग्रेस यानि आम जनता का ही होगा। आज महासम्मेलन से इसकी शुरुआत की जा रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। काशीपुर से नई शुरूआत होनी चाहिए। पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है। एकजुटता और समर्पण से ही हम जीत हासिल कर सकते हैं। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि काशीपुर विकास पुरुष एनडी तिवारी की कर्मभूमि रही है, लेकिन आज यहां अकाल पड़ गया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, बावजूद इसके हम चुनाव में पीछे रह जाते हैं। इसलिए हमें संगठित होने की जरूरत है। यहां से सांसद, विधायक व मेयर बनाना है। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा का कहना था कि यदि हम संगठित नहीं हुए तो जो हाल पहले हुआ है, वह अब भी होगा। किसी भी जंग को लड़ने के लिए पहले योजना बनानी होगी। इसके लिए पोलिंग बूथ, सेक्टर अभी से बन जाने चाहिए। साथ ही उम्मीदवार भी अभी से तैयारी में जुट जाएं। हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने अपने संबोधन में कहा कि अब देश और राज्य की जनता बदलाव चाह रही है। यह हमारे लिए संजीवनी है। बस जरूरत है तो संगठित होने की। हम सभी को संगठित होकर संगठन को मजबूत करना होगा। तभी हमारी जीत निश्चित होगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, राज्य में कांग्रेस को दोबारा वापस लाने के लिये बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टी जिसको भी टिकट दे उसे जिताने के लिये एकजुट होना जरुरी है। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ज्वलंत विषयों को कार्यकर्ता लोगों तक ले जाएं। वर्तमान सरकार लोगों को अतिक्रमण के नाम परेशान कर रही है, जो कि एक गंभीर मुद्दा है।इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आदि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, सीपी शर्मा, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, एनसी सिंह बाबा, पूजा सिंह, मनोज जोशी, सुशील गुड़िया,अरुण चौहान, अलका पाल आदि तमाम कांग्रेसी थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!